नाग पंचमी 2022
नाग पंचमी 2024 : कब है नाग पंचमी? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। सावन माह को श्रावण मास भी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन के महीने में कई व्रत और तत्योहार पड़ते हैं। इन्हीं में से एक है नाग पंचमी। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। ये दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में.
नाग पंचमी 2024 कब है?
नाग पंचमी 2024 तिथि समाप्ति- 03 अगस्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर
नाग पंचमी 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त- 02 अगस्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक